Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत 

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत 

0
152

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बुधवार की सुबह खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की बिजली के गिरे तार के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सम्मनपुर थाना के गांव मोहिउद्दीन पुर की है। जहां भोर में तकरीबन पांच बजे खेतों की तरफ गए हौसला प्रसाद पुत्र राम मिलन उम्र 47 वर्ष खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए।तार में प्रवाहित करंट की चपेट आने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के घर पर मौजूद लोग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सम्मनपुर पुलिस ने जानकारी दी कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here