Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीसीएस में चयनित पल्लवी प्रियदर्शी को सपा नेता अनूप ने किया सम्मानित

पीसीएस में चयनित पल्लवी प्रियदर्शी को सपा नेता अनूप ने किया सम्मानित


अयोध्या। पीसीएस-2024 में चयनित पल्लवी प्रियदर्शी को समाजवादी पार्टी के नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस क्रम में वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयनित पल्लवी प्रियदर्शी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और परिवारजनों को बधाई दी।

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पल्लवी प्रियदर्शी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ गांव की बेटी हैं, जिनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान है। पल्लवी के पिता प्रदीप कुमार प्रियदर्शी बैंक अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अनुशासन और शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। उनकी माता श्रीमती दीपिका प्रियदर्शी ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि पल्लवी की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा मिलेगी।

वहीं पल्लवी प्रियदर्शी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय अयोध्या से प्राप्त की। इसके बाद इलाहाबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और दिल्ली में रहकर दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान से तैयारी की। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर पीसीएस-2024 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए उनका चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments