Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

सपा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नामित 21 नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद के द्वारा इन सभी को माला पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव ने किया।

कार्यक्रम में अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या से इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन का ही प्रत्याशी जीतेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण किसान, नौजवान, बेरोजगार, महिलाएं सभी वर्ग परेशान है। आज जनता उम्मीद भरी निगाहों से अखिलेश यादव की तरफ देख रही है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया है तमाम ऐसी योजनाएं चलाई थी जिसका लाभ जनता को मिल रहा था लेकिन वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह को समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव छोटे लाल यादव,सरोज यादव,जय सिंह राणा, राम जी पाल सहित बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments