Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ का प्रथम आगमन, जगह-जगह हुआ स्वागत

सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ का प्रथम आगमन, जगह-जगह हुआ स्वागत

0

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, बोले- बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ का शनिवार को जनपद अयोध्या में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान बाराबंकी से अयोध्या तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। 16 सितंबर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

जय सिंह यादव राणा ने अयोध्या पहुंचने से पहले बाराबंकी में श्रद्धेय बेनी प्रसाद वर्मा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भिटरिया, रानीमऊ, मवई, रुदौली, भेलसर, लोहिया पुल समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अयोध्या जिले में बसहा, कांटा चौराहा, मुबारकगंज, मुबारकगंज, धननीपुर, सोहावल, मंगलसी, फतेहपुर सरैया, पूरा काशीनाथ और कोटसराय सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम हुए।

अयोध्या नगर में मुमताजनगर, हाजीपुर सिसेंडी, दराबगंज, पॉलीटेक्निक, सहादतगंज, कचहरी, प्रेस क्लब, रोडवेज, रिकाबगंज और नियावां में भी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। सहादतगंज में उन्होंने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर स्थित बाबू मित्रसेन यादव की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जय सिंह यादव राणा ने कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को मजबूत किया जाएगा। गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाएगा।

निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि स्वागत कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री पवन पांडेय, आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version