Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमालीपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेख संधारण व लंबित...

मालीपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेख संधारण व लंबित विवेचनाओं पर जताई सख्ती


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मालीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।

एसपी ने गार्ड रूम, मिशन शक्ति कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के निर्देश देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, मालखाना और कार्यालय कक्षों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। परिसर में लंबे समय से खड़े जब्त एवं सीज वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि थाना परिसर सुव्यवस्थित बना रहे।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निष्पादन, प्रभावी गश्त बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय रणनीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और कानून-व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments