Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा व आप के पदाधिकारियों ने किया अश्वनीपुरम व बड़ी देवकाली वार्ड...

सपा व आप के पदाधिकारियों ने किया अश्वनीपुरम व बड़ी देवकाली वार्ड में जनसंपर्क


अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में महानगर कमेटी अयोध्या ने अश्वनीपुरम तथा बड़ी देवकाली वार्ड में जनसंपर्क कर गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के लिए जनता से वोट की अपील की।

इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन इण्डिया गठबंधन को मिल रहा है। उससे भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है। जनता को मूलभूत सुविधाएं न मिलने से जनता भाजपा से नाराज है। महंगाई चरम पर है जनता इसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जिताकर देगी। महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा इस चुनाव में सम्मानित मतदाताओ ने इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है।

जनसंपर्क के दौरान महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू, महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पार्षद जगत नारायण यादव, सर्वजीत यादव, आप पार्टी महानगर अध्यक्ष ई कुलभूषण साहू, संजीव निगम, विजय नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान,जिला सचिव गौरव पांडे,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल,महानगर सचिव वीरेंद्र गौतम, जगननाथ यादव, सूर्यभान यादव, अक्षत श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा दान बहादुर सिंह,महासचिव घनश्याम यादव, अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शिवा, महानगर अध्यक्ष अनुसुचित जाति सिकन्दर चौधरी, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, जे पी यादव, संजीत सिंह,  इश्तियाक खान , अवनीश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र यादव, आरिफ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments