Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईआर में अव्यवस्थाओं का सपा ने लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में अव्यवस्थाओं का सपा ने लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन


बीएलओ की लापरवाही और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, समय सीमा बढाने की मांग


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने SIR फॉर्म भरने में हो रही त्रुटियों और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अयोध्या के रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी अधिकांश बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे हैं। कई बीएलओ न तो फॉर्म भरने में प्रशिक्षित हैं और न ही मतदाताओं को सही जानकारी दे पा रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में उपलब्ध नहीं हैं, जबकि उनसे पहले की सूची में उनके नाम दर्ज हैं।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर नियमों का पालन नहीं कर रहा है और कई जगह फॉर्म में आवश्यक कॉलम तक नहीं भरवाए जा रहे, जिससे आगामी चुनाव में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि फॉर्म जमा करते समय रसीद अवश्य प्राप्त करें।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन का दावा है कि बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं, जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा, 90 प्रतिशत लोगों के घर बीएलओ नहीं गए। लोगों ने स्वयं जाकर फॉर्म लिया और जमा किया है।

ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि जिन मतदाताओं का नाम या उनके परिजनों का नाम 2003 की सूची में दर्ज है, उनके फॉर्म बिना त्रुटि के दर्ज किए जाएं। SIR प्रक्रिया में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। फॉर्म वितरण और जमा करने की अवधि तीन माह और बढ़ाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद प्रमुख नेताओं में राकेश यादव एडवोकेट, महासचिव हामीद जाफर मीसम ,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव,मंसूर इलाही एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी, प्रवीण राठौर, सूरज वर्मा, जेपी यादव, सचिव जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम ,राजनाथ राजनाथ यादव, महिला महानगर अध्यक्षअपर्णा जायसवाल, महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा  एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments