Home Uncategorized सपा अधिवक्ता सभा का मनोनयन पत्र वितरण समारोह सम्पन्न, 51 पदाधिकारियों को...

सपा अधिवक्ता सभा का मनोनयन पत्र वितरण समारोह सम्पन्न, 51 पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में रविवार को अधिवक्ता सभा का मनोनयन पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शामिल हुए। इस दौरान 51 नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका समाज और संगठन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव ने कहा कि यह सम्मेलन अधिवक्ताओं की संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया के दौरान “वोट चोरी” की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसके विरोध में पार्टी जल्द ही आंदोलन की रणनीति तय कर सकती है।

कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे, अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, शावेज़ जाफरी, जितेंद्र सिंह, राम अचल यादव, बलराम मौर्य, जय सिंह यादव, सरोज यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। कार्यक्रम में रोली यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, शिवकुमार यादव, नन्हकन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version