Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादामाद का ससुर पर भैंस को जहर देने का आरोप, केस दर्ज

दामाद का ससुर पर भैंस को जहर देने का आरोप, केस दर्ज


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के हैदरगंज निवासी एक व्यक्ति ने अपने ससुर पर भैंस को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। पीड़ित दीपक गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता का आरोप है कि उसके पिता पति के पहनावे और रहन-सहन को लेकर नाराज रहते हैं तथा इसी रंजिश में उन्होंने उसकी भैंस को जहर देकर मार दिया।

पीडित दीपक गुप्ता द्वारा कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 12 जून को दोपहर करीब तीन बजे जब वह भैंस को चारा देने पहुंचे तो उसकी एक भैंस मृत अवस्था में पड़ी मिली। उनका आरोप है कि कुछ दिन पूर्व भी उसकी एक अन्य भैंस संदिग्ध परिस्थितियों में मर गई थी, जिसे भी जहर दिए जाने की आशंका है। दोनों भैंसों की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति भैंस बताई गई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके ससुर पूर्व में भी उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे चुके हैं। मामले को लेकर दीपक गुप्ता ने कोतवाली नगर पुलिस को 12 जून को लिखित तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। मामले में बीएनएस की धारा 325 के तहत आरोपी सानुप कुमार गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments