Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमाज सेवी संस्थाओं ने वितरित किया वस्त्र

समाज सेवी संस्थाओं ने वितरित किया वस्त्र

जलालपुर अम्बेडकरनगर। नेकी के दीवार के बैनर तले दो समाज सेवी संस्थाओं ने यादव चौराहा पर स्टॉल लगाकर निशुल्क  वस्त्र वितरित किया। जिसका उद्घाटन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने किया। नगर के दो समाजसेवी संस्था सहयोग फाउंडेशन व केयर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्षों द्वारा पुराने कपड़ों को एकत्रित कर यादव चौराहे पर गरीब, मजलूम  और जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किया गया इस मौके पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि इस संस्था द्वारा हमेशा गरीबों ,असहायों व जरूरतमंदों को ख्याल रखा जाता है जो अति सराहनीय है संस्था को ऐसे कार्य हमेशा करना चाहिए । कार्यक्रम में संस्थाओं के अध्यक्ष आशुतोष सिंह,इशहाक अंसारी ,सप्रिय गोयल, आसाराम मौर्य अब्दुल्ला सोहेल , दिलीप यादव ,सुशील जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments