Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजिक संस्था ने भगवान रामलला को समर्पित किया 108 कलश गंगाजल

समाजिक संस्था ने भगवान रामलला को समर्पित किया 108 कलश गंगाजल

अयोध्या। दिल्ली की सामाजिक संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी के 108 कार्यकर्ताओं ने भगवान रामलला को 108 कलश गंगाजल समर्पित किया गया। यह जल हरिद्वार के पवित्र हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड का है। जिसे मंदिर निर्माण में गंगाजल के प्रयोग के साथ गर्भ गृह को गंगाजल से पवित्र किए जाने की मंशा से संस्था के लोगों ने समर्पित किया। सामाजिक संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता गोपाल जी के हाथ में कलश सौंपा गया। जिसकी जानकारी देते हुए गोपाल राव ने बताया कि हरिद्वार के से आये गंगाजल को सीता कूप में समर्पित किया जाएगा। राम मंदिर परिसर के चारों तरफ पवित्र गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान रामलला के निर्माणाधीन गर्भ गृह में भी गंगाजल अर्पित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments