Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आयोजित हुआ स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम

आयोजित हुआ स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम

0
137

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। सरकार अपनी योजनाओं को लोगों तक बखूबी पहुंचा रही है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उक्त बातें पूर्व विधायक सुभाष राय ने कही। माँ फूलपत्ती देवी महाविद्यालय भीखपुर भियांव मे शनिवार को बी.ए.तृतीय वर्ष एवं बी.एस.सी.तृतीय वर्ष में  अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को पूर्व विधायक सुभाष राय एवं भाजपा नेता केसरी नन्दन तिवारी के कर कमलों द्वारा स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉo राजेश कुमार यादव एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियो की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल पूर्वक संपन्न हुआ। अपने सम्बोधन में सुबाष राय ने सरकार की मंशा एवं तकनीकी शिक्षा के विकास में स्मार्ट फोन एवं टैबलेट की उपयोगिता को आवश्यक बताया और कहा कि मौजूदा समय में यह सभी के लिए आवश्यक हो गया है इसके माध्यम से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है साथ ही कोने-कोने की जानकारी भी उपलब्ध हो जा रही है। अन्त में  प्रबंधक  राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल द्वारा अतिथि द्वय का आभार प्रकट किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here