Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रावण मेला - स्वास्थ्य विभाग 13 स्थाई पर लगाएगा अस्थाई उपचार केन्द्र

श्रावण मेला – स्वास्थ्य विभाग 13 स्थाई पर लगाएगा अस्थाई उपचार केन्द्र


◆ सात संवेदनशील स्थानों पर खड़ी रहेगी एम्बुलेंस


◆ अस्थाई उपचार केन्द्र में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ रहेंगे मौजूद


अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध श्रावण झूला मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। इस वर्ष प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने वाले श्रावण झूला मेला में हर बार से अधिक श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 स्थानों पर अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। जिसके लिए स्थान चिन्हित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा बताया गया कि 7 अगस्त से 19 अगस्त तक सावन मेला चलेगा। मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 13 अस्थाई उपचार केन्द्र की स्थापना की जाएगी। मेला नियंत्रण कक्ष से सभी की मानीटरिंग की जाएगी। अस्थाई उपचार केन्द्र पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की अस्थाई समय के लिए नियुक्ति की जाएगी। आवश्यक व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जायेगी। 7 संवेदनशील स्थानों पर  हॉटस्पॉट बनाकर 108 एंबुलेंस को श्रद्धालुओं  की सेवा हेतु खड़ा किया जायेगा। अयोध्या धाम मेला क्षेत्र में प्रत्येक दिन सायं 6 से 8 बजे तक फागिंग कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु एंटीलरावा का छिड़काव  किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments