Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

आलापुर अम्बेडकरनगर। करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे पी एच सी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर डिहवा गांव से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को गांव निवासी 33 वर्षीय संविधान मौर्य  पुत्र स्वर्गीय राजमन मौर्य अपनी चाय की दुकान पर काम मे व्यस्त था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया था। दुकानदार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments