Home Uncategorized दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत 50 हजार का सामान चोरी

दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत 50 हजार का सामान चोरी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर भितरी स्थित रामदास मड़ैया के पास शुक्रवार रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह दुकान का शटर टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

सैदपुर भितरी निवासी ओमकार की दुकान पर डीजे और चाय का कारोबार होता है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के बेलचक से शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद ईंट के सहारे शटर को आधा ऊपर उठाकर अंदर घुसे और सामान समेट ले गए। चोर दुकान से करीब 18 से 20 हजार रुपये नकद, डीजे का मिक्सर, माइक और मशीन समेत अन्य सामान ले गए। इसके अलावा करीब 12 हजार रुपये कीमत का गुटखा व अन्य सामान भी चोरी हुआ है। दुकानदार के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो ओमकार को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मालीपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी एसओ मालीपुर अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version