अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भोलेनाथ के जयकारां के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में भोर से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे। शाम को बाराती बनकर सभी भोलेनाथ की बारात में शामिल भी होंगे। सभी मंदिरों पर पूजन अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया है। गोकुल भवन मंदिर के महंत परशुराम दास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। और आज उनका विवाह का कार्यक्रम भी होगा जिसमें सारी रस्में होंगी। उन्होंने कहा कि जहां से भोलेनाथ की धूमधाम से बारात निकलती है।
