Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के संयोजक बनाये गये शैलेन्द्र मणि...

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के संयोजक बनाये गये शैलेन्द्र मणि पाण्डेय

0

अयोध्या । आगामी नगर निगम चुनाव के तैयारी के परिप्रेक्ष्य में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन उपाध्यक्ष श्रीनिवास पोद्दार ने किया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने महानगर में आने वाले वार्डो को 10 सेक्टर में विभाजित कर उनके प्रभारी नियुक्त किए। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया नगर निकाय के चुनाव के लिए शैलेंद्र मणि पाण्डेय को संयोजक तथा प्रवीण श्रीवास्तव श्रीनिवास पोद्दार व उमेश उपाध्याय को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। प्रत्येक वार्ड वार्ड में संभावित प्रत्याशियों के चयन तथा चुनाव के संबंध में तैयारी के लिए प्रभारी बनाए गए। वार्ड प्रभारी के रूप में रामनरेश मौर्य मुनीर डॉक्टर विनोद गुप्ता डीएन वर्मा बसंत मिश्रा महेश वर्मा राम अवध पासी घनश्याम साहू सुरेंद्र सिंह सैनिक चंचल सोनकर मोहम्मद बशीर अवधेश तिवारी कविंद्र साहनी मोहम्मद आरिफ डॉ एच एस मेहंदी हरजीत सिंह सलूजा रामानंद शर्मा ताज मोहम्मद पंकज जयसवाल नीलम शर्मा केसरी प्रसाद मिश्र धर्मवीर दुबे उमेश यादव तथा जय मंगलदास को जिम्मेदारी दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version