Thursday, March 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगपुर-जलालपुर मार्ग पर डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार...

नगपुर-जलालपुर मार्ग पर डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के नगपुर-जलालपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा पर सवार सात लोग घायल हो गए। हादसा नगपुर मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर दो कि गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नसोपुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र बृजलाल, 50 वर्षीय किरण पत्नी राधेश्याम, 22 वर्षीय ममता पत्नी संजय कुमार,  छः वर्षीय आयुषी पुत्र संजय कुमार, 60 वर्षीय रामनयन, 50 वर्षीय अखिलेश कुमारी, निखिल 20 वर्ष व लक्ष्मी 35 वर्ष निवासी सिपाह ई-रिक्शा से जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल इलाज के लिए आ रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments