Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अवध विवि में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अवध विवि में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग एवं माइक्रोबायोलोजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया तथा विज्ञान भारती, अवध प्रान्त लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वदेशी तकनीकी की आवश्यकता एवं विकसित भारत विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो0 दिनेश यादव ने कहा कि भारत में खगोल विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। विज्ञान के क्षेत्र में आनंद मोहन चक्रवर्ती, डॉ0 अशोक पांडे एवं वार्ष्णेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट शोध कार्य किया जा सकता हैं। कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को शोध कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा कई सारे सूक्ष्मजीवों के जीनोम एवं उसके उपयोगी महत्वपूर्ण जीन की संरचना का अध्ययन किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 राजीव गौड़ ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान में भारत की प्रगति को विश्व स्तर पर स्वीकार्यता मिली है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत पर्याप्त प्रगति कर रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में नित नए प्रयोग में भारत पीछे नहीं है। कार्यक्रम में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि आज मेक इंडिया कार्यक्रम भारत को विकसित बनाने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। प्रो0 शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सर सीवी द्वारा ‘रमन प्रभाव‘ की खोज की स्मृति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ वैज्ञानिक जांच और सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

इंजीनियर परिमल तिवारी ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्रों में शानदार कॅरिअर बना सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ0 विनीत कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञान भारती भारत की एक अशासकीय संस्था है जो भारत में स्वदेशी विज्ञान के विकास के लिए एक जीवंत आंदोलन के रूप में परिकल्पित है। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 रंजन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments