Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, विभागाध्यक्षों को दिए गए निर्देश

16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, विभागाध्यक्षों को दिए गए निर्देश

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जनगणना-2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।

बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिया कि 16 और 17 नवंबर को सभी विभागाध्यक्ष स्वयं तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को अधिक से अधिक लोगों की स्वगणना कराने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार से संबंधित निर्धारित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

सीडीओ ने सभी विभागों को अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और आमजन को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version