Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामतदाताओं को भयमुक्त परिवेश का एहसास करने के लिए सुरक्षा बलों ने...

मतदाताओं को भयमुक्त परिवेश का एहसास करने के लिए सुरक्षा बलों ने किया रूट मार्च


मिल्कीपुर,अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त परिवेश का एहसास करने के लिए सुरक्षा बलों ने रूट मार्च किया। उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, मतदाताओं का मनोबल बढ़े इसके लिए मिल्कीपुर सर्किल की पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बो व संवेदनशील गांवों में रूट मार्च कर लोगो को यह विश्वास दिलाया कि वह चुनाव में निर्भय होकर मतदान करें, पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों से निपटने के लिए मुश्तैद है।

     रुटमार्च के क्रम में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली इनायत नगर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने हैरिंग्टनगंज, कुचेरा , मिल्कीपुर ,बारून, मेहदौना थाना कुमारगंज पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने नरेन्द्रा भादा, हरदोईया व कस्बा कुमारगंज तथा थाना खण्डासा की पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने सिड़सिड़, हाड़मऊ, अमानीगंज बाजार, नौगवां, चंदौरा व मड़कियान में रूट मार्च करते हुए लोगों को भय मुक्त परिवेश के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments