
सनबीम स्कूल के उत्कर्ष वर्मा ने 96.4% अंक हासिल किए। उत्कर्ष का सपना इंजीनियर बनने का है। उनके पिता उमेश चंद्र वर्मा प्राइमरी स्कूल में कार्यरत हैं। पिता उमेश चंद्र वर्मा और माता मनीषा ने बेटे को बधाई देते हुए कहा कि बेटे की मेहनत और लगन से ही आज अच्छे अंक लाकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।