Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ सरस्वती पूजन

अवध विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ सरस्वती पूजन

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने छात्राओं व शिक्षिकाओं के साथ विधि विधान से मॉ सरस्वती का पूजन किया। कुलपति प्रो0 गोयल ने कहा कि हम सभी के लिए यह पर्व महत्वपूर्ण है। जो हमें सिखाता है कि सच्ची विद्या वही है जो हमारे व्यक्तित्व को निखारे और समाज के लिए उपयोगी बने। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें। नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए जीवन में समर्पण के साथ आगे बढ़े। कार्यक्रम में कुलसचिव उमरनाथ, प्रो. गंगा राम मिश्रा, वार्डन डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 दीपशिखा चैधरी, स्वाती सिंह, रंजना चैधरी, काजल गुप्ता, चन्द्रावती, गीता  शुक्ला व छात्राओं में तन्या सिंह, श्रेया सिंह, लक्ष्मी सिंह, श्रद्धा सिंह, अर्पित सिंह, अंजली सिंह, प्रिंसी, प्राची, मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments