Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या40 दिनों तक चलेगा सप्त चंडी महायज्ञ, 26 फरवरी से शुभारंभ

40 दिनों तक चलेगा सप्त चंडी महायज्ञ, 26 फरवरी से शुभारंभ


अयोध्या। अवधपुरी स्थित हनुमानगढ़ी में 26 फरवरी से 40 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। यह महायज्ञ 4 अप्रैल तक निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

महायज्ञ की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। आयोजन से जुड़े संतों ने बताया कि यह अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस अवसर पर गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि अयोध्या आज दिव्य और भव्य स्वरूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की मजबूती और धार्मिक आस्था का यह महायज्ञ एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से 26 फरवरी से आरंभ हो रहे इस 40 दिवसीय महायज्ञ में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

महंत धर्मदास ने बताया कि हनुमानगढ़ी एक सिद्ध एवं प्राचीन स्थल है, जहां समय-समय पर बड़े धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा है। सप्त चंडी महायज्ञ के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, विशेष पूजन तथा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments