Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासफाई कर्मियों को नही मिला दो महीने का वेतन, सड़क पर बिखेर...

सफाई कर्मियों को नही मिला दो महीने का वेतन, सड़क पर बिखेर दिया कूड़ा


◆ सुपर वाइजर पर पांच हजार घूस मांगने का आरोप


◆ नगर आयुक्त ने सुपर वाइजर को किया निलंबित, सेवा प्रदाता फर्म को तत्काल वेतन देने का दिया निर्देश


अयोध्या। मंगलवार की सुबह रामनगरी में सफाई कर्मियों ने अनोखा प्रर्दशन किया है। अयोध्या धाम की गलियों से कचरा लाकर सड़क पर फेंक दिया। उसे रामपथ पर बिखेर दिया। सफाई कर्मियों का आरोप कि सुपरवाइजर अनूप सिंह उनसे 5000 की घूस मांग रहा है। उनका वेतन भी सेवा प्रदाता कम्पनी ने विगत दो माह से नही दिया है। मामले में नगर आयुक्त ने सुपरवाइज को निलंबित कर दिया है। तथा तत्काल वेतन देने के आदेश सेवा प्रदाता कम्पनी को दिया है।
नगर निगम के अनसम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि लायंस सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर सफाई कर्मियों का दो माह का वेतन बकाया था। नगर आयुक्त महोदय संतोष कुमार शर्मा ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी से वार्ता के बाद होली के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों का वेतन अवमुक्त करा दिया है। सफाई कर्मियों की शिकायत पर सुपरवाइजर को भी हटा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments