Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, 11 शिकायतों का...

मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

0

अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में ग्राम पंचायत चिरौली पूरे सूबेदार से चकमार्ग पटवाने, सराय धनेठी से फर्जी वसीयत कराने, पलिया मुहल्ला कुचेरा के शिकायतकर्ता द्वारा श्मशान भूमि पर पेड़ों की कटान, तथा ग्राम पंचायत सिधौंना में जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों में तहसीलदार को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत रनापुर के शिकायतकर्ता ने सड़क मरम्मत की मांग की, जबकि ग्राम पंचायत हिसामुद्दीनपुर में सरकारी नल पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज की गई। इन मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जांच कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 186 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, पेंशन और राशन संबंधी शिकायतें अधिक रही। समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version