Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

0

आलापुर अंबेडकर नगर। निदेशक एससीईआरटी के निर्देश पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट आलापुर के मार्गदर्शन में डायट परिसर में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। योग न केवल आत्मज्ञान की ओर ले जाता है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों को दूर करने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रतियोगिता के परिणामों में महिला वर्ग में बसखारी ब्लॉक की कु. वंदना कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर टांडा बसखारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जहांगीरगंज ब्लॉक की नीरज कश्यप प्राथमिक विद्यालय चक मसेना व तृतीय स्थान जलालपुर ब्लॉक की मंजूलता कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर को मिला।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान भीटी ब्लॉक के सुमित सिंह प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर, द्वितीय स्थान अकबरपुर ब्लॉक के प्रेमचंद उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरही तथा तृतीय स्थान बसखारी ब्लॉक के पंकज गुप्ता प्राथमिक विद्यालय कोडरा ने प्राप्त किया। डायट प्राचार्य ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रवक्ता डॉ. कृष्ण ने किया तथा संचालन वीना चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. शुचि राय, नित्येश प्रसाद तिवारी, श्याम बिहारी विंद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version