Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी मजदूर सभा ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर

समाजवादी मजदूर सभा ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर


अयोध्या। समाजवादी मजदूर सभा अवध जोन ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र का उद्घाटन सांसद अवधेश प्रसाद ने किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल संचालन अखिलेश चौबे ने किया।

सांसद अवधेष प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों की हालात बहुत खराब है, प्रदेश सरकार श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा नहीं दे रही है। प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बहुत ही खराब है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी, मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जी ने भाजपा की प्रदेश सरकार लगातार सात सालों से मजदूरों का शोषण कर रही है।

सभा को महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, राम भरोसे, कैलाश कोरी, राजकपूर बौद्ध, वीरेन्द्र तिवारी, आर.टी. यादव, विश्वनाथ कोरी व विभिन्न जनपद के जिलाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी ने सम्बोधित किया। शिविर की समाप्ति पर जुसूस बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय में मजदूर समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments