◆ स्वाती व लक्ष्मी के संयोजन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर फूलों की होली खेली गई। महानगर मंत्री स्वाती सिंह व पूरा मंडल महामंत्री लक्ष्मी सिंह के संयोजन में एचआर पैलेस रामपुर हलवारा में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक आयोजनों के मध्य फूलों से जमकर होली खेली गई। होली खेलें रघुबीरा अवध में, आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेंले राम चारों भैया जैसे लोक गीतों पर लोक कलाकार प्रकृति यादव की प्रस्तुतियों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।
