Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांच माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे का मुकदमा, दुर्घटना में कटवाना...

पांच माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे का मुकदमा, दुर्घटना में कटवाना पड़ा था पैर


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र में करीब पांच माह पूर्व हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषिकेश यादव का इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा था, जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे।

दुलहूपु रकला निवासी ऋषिकेश यादव के अनुसार पांच मई की रात करीब आठ बजे वह बाइक से दुलहूपुर-न्योरी मार्ग पर न्योरी प्रीमियर अस्पताल के पास पुलिया पर पहुंचा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के अज्ञात चालक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक अन्य बाइक भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।

दुर्घटना में ऋषिकेश के पैर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान चिकित्सकों को उसका पैर काटना पड़ा। उसके साथ बाइक पर बैठे अमन कुमार गुप्ता का पैर टूट गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रुस्तमपुर निवासी राकेश और इसौरी नसीरपुर निवासी राजकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों के पैर की हड्डी टूट गई। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन कराया गया।

पीड़ित ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण पहले थाने पर सूचना दी गई थी, लेकिन अब दोबारा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments