Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऋषिटोला निवासियों की गुहार: जलभराव से निजात दिला दीजिए ‘हुजूर’

ऋषिटोला निवासियों की गुहार: जलभराव से निजात दिला दीजिए ‘हुजूर’


अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के ऋषिटोला मोहल्ले में पिछले एक माह से जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर पानी भरे रहने से आवागमन में दिक्कत हो रही है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ समय पहले समस्या का कुछ हद तक समाधान हो गया था , लेकिन पिछले महीने से फिर से जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।



क्षेत्रवासियों के अनुसार बगल बने नाले के कई स्थानों पर पत्थर टूट चुके हैं और लंबे समय से उसकी सफाई भी नहीं कराई गई है। नाले में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इस वजह से ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

स्थानीय निवासी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि यहां अक्सर पानी भरा रहता है, कभी थोड़ा कम हो जाता है तो कुछ ही दिनों में फिर बढ़ जाता है। रामकुमार पाण्डेय का कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने के कारण जलनिकासी बाधित हो गई है। वहीं मेराज अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments