Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआबकारी विभाग से 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त होने...

आबकारी विभाग से 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान – नितिन अग्रवाल


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि उनके अयोध्या दौरे का मुख्य उद्देश्य रामलला के दर्शन के साथ-साथ विभागीय बैठकों में भाग लेना और कुछ निजी कार्यों का निस्तारण करना है।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में शराब दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्तमान में लॉटरी प्रक्रिया चल रही है, जो 10 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लगभग 95 प्रतिशत दुकानों का विस्थापन हो चुका है, जबकि शेष दुकानों की प्रक्रिया आगामी लॉटरी में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने मार्च 2026 तक आबकारी विभाग से 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान भी जताया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर क्षेत्र और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर शराबबंदी पहले की तरह ही लागू रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, उपयुक्त स्थानों पर दुकानों को मॉडल शॉप में परिवर्तित करने और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments