Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुर्घटना में मिल्कीपुर में तैनात राजस्व निरीक्षक की मौत

सड़क दुर्घटना में मिल्कीपुर में तैनात राजस्व निरीक्षक की मौत


अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर में तैनात राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके निधन का समाचार सुनते ही राजस्वकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार की रात मिल्कीपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक शहर के कैंटोंमेंट इलाके में घूमने निकले थे, जहां किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। वह सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े थे। किसी सिपाही ने उनके फोन से उनके बेटे हिमांशु का सम्पर्क नम्बर निकाला तथा उसे फोन करके बताया कि कि आपके पिता का एक्सीडेंट हो गया है, जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है। जानकारी होते ही आनन-फानन में हिमांशु जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसके पिता अशोक कुमार श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments