Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टप्पेबाज ने सेवानिवृत्त शिक्षक को बनाया शिकार, 50 हजार रुपये लेकर फरार

टप्पेबाज ने सेवानिवृत्त शिक्षक को बनाया शिकार, 50 हजार रुपये लेकर फरार

0

आलापुर, अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के ख्वाजे बड़ापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कोदई राम यादव टप्पेबाजी का शिकार हो गए। बुधवार को उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा की रामनगर शाखा से कुल 80 हजार रुपये निकाले थे। इसमें से 50 हजार रुपये अलग रखे गए थे, जबकि 30 हजार रुपये अलग जेब में रखे थे।

आरोप है कि बैंक से बाहर निकलते ही एक टप्पेबाज ने उन्हें सम्मान दिलाने का लालच दिया और इसी बहाने 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पीड़ित शिक्षक ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए अज्ञात व्यक्ति पर 50 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

इस संबंध में आलापुर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। टीम गठित कर टप्पेबाज की तलाश तेज कर दी गई है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version