Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामारपीट में घायल सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, राजस्व कर्मियों के सामन हुई...

मारपीट में घायल सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, राजस्व कर्मियों के सामन हुई थी मारपीट


◆ हत्यारोपियों अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर


अयोध्या। रविवार को राजस्व कर्मियों के सामने ही हुई मारपीट में घायल रामसूरत शुक्ल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर की है। जहां रविवार को भूमि की पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार रास्ते की जमीन में एक परिवार ने ईट रखा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर सिंह और राम सूरत शुक्ला के परिवार ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से किया था। रविवार को तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पांडेय और लेखपाल सौरभ सिंह पहुंचे। आरोप है कि राजस्वकर्मियों के सामने शदाशिव शुक्ला, नकुल शुक्ला, रामपति शुक्ला सहित अन्य लोगो ने रामसूरत शुक्ला (65) पुत्र स्व जालपा शुक्ला पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें राम सूरत शुक्ला घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया गया। जहां एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  मृतक की पत्नी दर्शना शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने शदाशिव शुक्ला पुत्र नकुल, और नकुल शुक्ला पुत्र शीतला, तथा राजपति शुक्ला पत्नी नकुल शुक्ला सहित अन्य के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

रामसूरत शुक्ला की मौत के उपरान्त तहसील प्रशासन जागा और आरोपियों के द्वारा कब्जा की गयी खलिहान की जमीन पर बने निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। उक्त जमीन पर बेदखली का मुकदमा भी चल रहा है। जिसमें तहसीलदार न्यायिक की अदालत से 2011 में ही बेदखली का आदेश भी हुआ था।

                  पूराकलन्दर के कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रविवार को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी। अब उसमें हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments