अयोध्या। श्रीराघवपरोपकारमिशनट्रस्ट द्वारा अयोध्या धाम के प्रतिष्ठित रत्नसिहासनमंदिर परिसर में एक भव्य सहायताशिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब तीनसौजरूरतमंदोंकोवस्त्र, मिष्ठानऔरदक्षिणा वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के महंत स्वामीअरुणदासजीमहाराज ने की। ट्रस्ट के संस्थापकसदस्यराजीवगुप्ता ने बताया कि संस्था का संबंध गीताकुटीर, हरिद्वार से है और जल्द ही अयोध्या में ट्रस्ट का स्वतंत्रकेंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां नियमित रूप से सेवा कार्य संचालित होंगे।
शिविर में महिलाओं को साड़ियां तथा पुरुषों को धोती–कुर्ता के वस्त्र उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि ट्रस्ट हर छहमहीनेमेंएकसहायताशिविर आयोजित करेगा, ताकि समाज के वंचित वर्ग को निरंतर सहयोग मिलता रहे। कार्यक्रम में ममतागुप्ता, सुभाषयादव, बब्लूयादव सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।