Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभीषण गर्मी में राहत: चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने तीन आरओ वाटर कूलर...

भीषण गर्मी में राहत: चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने तीन आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा परिक्षेत्र में लगे तीन आर ओ वाटर कूलर का वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। रविवार  को थाना अध्यक्ष बसखारी, सभासदों व कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आम नागरिकों को शुद्ध व शीतल जल  उपलब्ध करने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कुल तीन स्थानों पर नवनिर्मित वाटर कूलर आर ओ का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से 15वें वित्त आयोग योजना के तहत  तीन आरओ वाटर कूलर भीषण गर्मी में जनता को राहत के देने के लिए स्थापित कराए गये।यह पहल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित मानी जा रही है। ओमकार गुप्ता की सोच को क्षेत्र में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि वे योगी सरकार के विकास मॉडल के रास्ते पर चलकर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।नगर क्षेत्र के किछौछा पहला मोड़ (दुर्गा मंदिर के पास) सरदार नगर और वार्ड-6 बसखारी थाना के बगल आरओ वाटर कूलर लगाए गए हैं। जिससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

लोकार्पण के दौरान बसखारी थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे मौजूद रहे। इस अवसर पर सभासद सुभाष निषाद, दस्तगीर अहमद, मयाराम, लालमन, प्रदीप कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पालिका कर्मी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ओमकार गुप्ता की सोच जनहित में है और वे योगी जी के रास्ते पर चलते हुए जनता के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं। भीषण गर्मी में यह सुविधा आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से नगर पंचायत क्षेत्र में कई वाटर कूलर आर ओ सिस्टम लगाये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments