Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि में दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा का रिर्हसल 18 व...

अवध विवि में दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा का रिर्हसल 18 व 19 को


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 18 सितम्बर को दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा का रिहर्सल किया जाएगा। 19 सितम्बर को फाइनल रिहर्सल होगा। 18 व 19 को उपाधि धारकों को उपाधि व परिधान वितरण किया जायेगा। जिसके लिए विश्वविद्यालय कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।

        विवि के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि 20 सितम्बर को विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह 11 बजे से प्रारम्भ होगा। इसमें शामिल होने के लिए उपाधि धारकों को 18 से 19 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक डिग्री व वेशभूषा उत्तरीय का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत वेषाभूषा उत्तरीय का वितरण परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैक के निकट अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियों का वितरण परीक्षा विभाग के काउंटर से किया जायेगा। शोध उपाधियों का वितरण शैक्षणिक अनुभाग से होगा। जिसके लिए विवि कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि दीक्षांत वेशभूषा व उपाधि वितरण के संबंध में कर्मियों को सूचित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments