Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 60 दिन बाद भी आरोपी...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 60 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर


जलालपुर, अंबेडकर नगर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकर जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन घटना के 60 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता आजमगढ़ जनपद के एक गांव की रहने वाली है, जो कुछ समय पहले जलालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने मौसी के घर आई हुई थी। आरोप है कि उसके ही गांव का निवासी विजय यादव उससे मोबाइल पर संपर्क कर बातचीत करने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी, तो लोकलज्जा के भय से उसे मौसी के घर भेज दिया गया। इसके बाद 14 फरवरी को आरोपी ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वह कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय के पास पहुंची, जहां आरोपी उसे सरसों के खेत में ले गया और दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने 24 फरवरी को जलालपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन 60 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और निराशा का माहौल है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments