◆ ग्राउन्ड फ्लोर में फिनिशिंग का कार्य दिसम्बर तक लगभग पूरा करने का लक्ष्य
◆ पांचों मंडप के निर्माण का कार्य पूरा, इनके उपर होगा गुम्बद का निर्माण
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर की मकर संक्रान्ति के बाद शुभ मुहुर्त देखने के बाद प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित की जायेगी। इससे पहले फस्ट फ्लोर के स्टेक्चर का कार्य पूर्ण हो जायेगा। वर्तमान में ग्राउन्ड फ्लोर की फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ट्रस्ट सभी बिन्दुओं पर बारीके से अध्ययन कर रहा है।
