Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर निर्माण में तेजी, 5 जून को राम दरबार में मूर्तियों...

राम मंदिर निर्माण में तेजी, 5 जून को राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा


अयोध्या। दो दिवसीय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि राम दरबार में लगने वाली प्रमुख मूर्ति जयपुर (राजस्थान) से 23 मई को अयोध्या पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि 3 जून से अनुष्ठान शुरू होंगे और 5 जून को सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सुरक्षा कारणों से प्रथम तल के दरवाजों में टीक वुड का प्रयोग होगा, जबकि भूतल के दरवाजों में सोने का कार्य किया गया है। मंदिर के शिखर और कुछ अस्त्र-शस्त्र भी सोने से मढ़े जाएंगे।

राम दरबार में प्रतिदिन प्रथम तल से 750 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के लिए “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ऑनलाइन निशुल्क पास जारी किए जाएंगे।

प्रथम तल पर 10 सेंसर लगाए गए हैं, जो पत्थरों के मूवमेंट की जानकारी देंगे। इनका तीन माह तक अध्ययन होगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और श्रद्धालु सुविधा केंद्र ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। मुख्य मंदिर अगस्त के अंतिम या सितंबर के पहले सप्ताह तक पूर्ण कर ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments