Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शुक्रवार को सात आस्था स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या पहुंचे रामभक्त

शुक्रवार को सात आस्था स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या पहुंचे रामभक्त

0

अयोध्या। शुक्रवार को रामलला के दर्शन के लिए देश के विभिन्न स्थानों से रेलवे द्वारा चलाई जा रही आस्था स्पेशल ट्रेनों से राम भक्त अयोध्या के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचे। आठ मार्च को सात स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची। स्टेशन पर स्थानीय लोगों के द्वारा पुष्पवर्षा कर सभी का स्वागत किया। स्टेशन पर स्वागत व्यवस्था के प्रभारी विजय प्रताप सिंह है।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडू के तिरूपति से , छत्तीसगढ़ के गोंडिया से , मध्य प्रदेश के जबलपुर से गाड़िया पहुंची। यहां आलोक सिंह रोहित, सनी सिंह, दीपक सिंह, हर्षित पाण्डेय, व सूरज ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। सलारपुर रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा के भोंगिर तथा महाराष्ट्र के नासिक से गाड़िया पहुंची। यहां कर्मवीर सिंह, अंकुर सिंह, वीरसेन काका, आशीष श्रीवास्तव द्वारा घंटा घडियाल शंख बजाकर पुष्प वर्षा करते हुए सभी का स्वागत किया गया। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल के पुत्र व नांदगांव से दो बार के विधायक पंकज भुजबल का रामनामा पहनाकर स्वागत किया गया। दर्शन नगर रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडू के टीवीसी से गाड़िया पहुंची। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बसों द्वारा हजारों रामभक्त दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंचे। सभी को स्वागत के बाद आवास व्यवस्था हेतु नव्य अयोध्या की टेंट सिटी आवंटित आवास के लिए बसों द्वारा भेजा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version