Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला कारागार में मनाया गया रक्षाबन्धन का पर्व

जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबन्धन का पर्व

अयोध्या। जिला कारागार में रक्षाबन्धन का पर्व मनाया गया। कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों से मिलने वाली बहनों ने अपने भाईयों को रखी बांधी। समाजसेवी आशीष कुमार मौर्य द्वारा कारागार में निरूद्ध सभी महिला बहनों से राखी बंधवाकर सम्मान स्वरूप उन्हें वस्त्र भेंट किया गया। महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों को भी वस्त्र वितरित कराया गया। बंदी इफ्तिखार अली पुत्र इम्तियाज अली को उसके जुर्माने की दस हजार राशि जमा कराकर उक्त बंदी को मुक्त कराने की कार्यवाही की गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधीक्षक, उदय प्रताप मिश्र, कारापाल जितेन्द्र कुमार यादव, उप कारापाल, शुमरा अंसारी, माया सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments