Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसडीएम के नेतृत्व में आर ए एफ व नागरिक पुलिस ने किया...

एसडीएम के नेतृत्व में आर ए एफ व नागरिक पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

जलालपुर अंबेडकरनगर। नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण  संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसी कड़ी में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल के  नेतृत्व में आरएएफ की टीम और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने पूरे शहर में पैदल मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सोमवार को कोतवाली परिसर से मार्च निकाला गया। यह मार्च पोस्टऑफिस,मालीपुर तिराहा,वाजिदपुर, उर्दुबाजार, जीजीआईसी,फरीदपुर, आसीपुर से वापस यादव चौराहा होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण किया। पैदल मार्च में आरएएफ 91 वी बटालियन के सैकड़ो पुलिसकर्मियों ने सहायक कमांडेंट जयेंद्र पाण्डेय, कोतवाल संत कुमार सिंह,निरीक्षक सैफुल्ला, ओपी यादव आदि के साथ पैदल मार्च कर नागरीको से मतदान करने की अपील किया।इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य आरएएफ बटालियन के निरीक्षक अमित कुमार दुबे, रमेश कुमार, भवर लाल,शिवलाल यादव, दुर्गेश सिंह, संदीप यादव, भारत शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments