Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाने में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, मुख्य द्वार के पास जमा...

थाने में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, मुख्य द्वार के पास जमा मिला कूड़ा


आलापुर, अंबेडकर नगर। जिले में जलभराव, गंदगी और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी गंदगी, जलभराव अथवा मच्छरों के प्रजनन की संभावना हो, वहां तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभियान की नियमित निगरानी करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसी बीच राजेसुल्तानपुर थाने की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया की पड़ताल में थाने के मुख्य प्रवेश द्वार के पास कूड़ा जमा मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे दुर्गंध फैल रही है और बरसात के मौसम में मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी रहती है।

गौरतलब है कि राजेसुल्तानपुर थाने में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी, पुलिसकर्मी और अन्य लोग आते-जाते हैं। ऐसे में परिसर की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक माना जाता है। यदि सार्वजनिक कार्यालयों में ही स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं होगी, तो आम क्षेत्रों में चल रहे स्वच्छता अभियान की प्रभावशीलता पर भी प्रश्न उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से थाने परिसर की नियमित सफाई कराने और जमा कूड़े का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments