Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता : महंत गिरीश पति...

हर व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता : महंत गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी व उनकी पत्नी लक्ष्मी त्रिपाठी के द्वारा वहृद स्तर पर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान प्रबुद्ध लोगो से संवाद स्थापित करके उन्हें प्राथमिकताएं बताई जा रही है। गुरुवार को विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क अभियान के दौरान दर्जनों स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन पार्टी की ऐतिहासिक विजय का परिचायक है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। आज समाज का हर व्यक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा से खुद को जोड़कर देख रहा है। हर व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या को युद्ध स्तर पर दूर करना प्राथमिकता होगी। वहीं महंत गिरीश पति त्रिपाठी केवटहिया मोहल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मलित हुई। जिसमें निषाद समाज के लोगो ने भाजपा प्रत्याशी के प्रति अपना भरोसा जताया। इस अवसर पर दीपक निषाद, अरविंद निषाद, रोहित निषाद, मयाराम निषाद, राहुल निषाद, जयराम उपाध्याय, ममता श्रीवास्तव, चन्दा निषाद, ज्ञानमति निषाद उपस्थित रही। वहीं जनसम्पर्क के दौरान पंकज मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, राहुल तिवारी, अर्जुन वर्मा, सन्दीप श्रीवास्तव, समेत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments