Thursday, July 23, 2026
HomeNewsप्रधानमंत्री ने मीरा को नववर्ष पर शुभकामना पत्र के साथ गिफ्ट भेजा

प्रधानमंत्री ने मीरा को नववर्ष पर शुभकामना पत्र के साथ गिफ्ट भेजा

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरादेवी को नववर्ष पर शुभकामना पत्र के साथ गिफ्ट भी भेजा है। अयोध्या रेलवेस्टेशन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मीरा के घर पर गए थे। यहां उन्होंने चाय भी पिया था। प्रधानमंत्री का पत्र पहुंचाने वाले अधिकारियों ने एक गिफ्ट भी दिया है।
पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि अयोध्या में मीरा के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात व चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई। उज्जवला योजना की 10 करोड़वी लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है। बल्कि इसे करोड़ो देशवासियों के बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की कड़ी के रुप में देखता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments