Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटना के मुख्य आरोपी दुर्गेश कुमार सिंह निवासी मंसूरपुर थाना मालीपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद मालीपुर पुलिस और एसओजी की टीम सुरहुरपुर-मित्तूपुर मार्ग पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक भागने लगे और उनमें से एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दुर्गेश कुमार के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ रहे दूसरे आरोपी को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी अतुल यादव अपने साथी के साथ खाद लेने खजूरी बाजार गया था। खाद लेने के बाद वह एक दुकान पर समोसा खा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे चार युवकों ने उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए भागे अतुल का हमलावरों ने पीछा किया और उसके पैर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अतुल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी दुर्गेश के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments