Friday, November 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकास योजनाओं के क्रियावयन 15 दिनों में जमीन पर उतारने की तैयारी,...

विकास योजनाओं के क्रियावयन 15 दिनों में जमीन पर उतारने की तैयारी, जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक संपन्न


◆ विकास के साथ विरासत को जोड़ने के मुख्यमंत्री के अभियान को आगे बढ़ाने पर मंथन


◆ रामचंद्र यादव बोले– पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता, अभय सिंह ने समिति गठन के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार


अयोध्या। विकास भवन में शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की विकास योजनाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विकास के साथ विरासत को जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में विकास कार्यों को गति देते हुए अगले 15 दिनों में योजनाओं के क्रियान्वयन को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्तरीय अनुश्रवण समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना समिति की प्राथमिकता होगी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने समिति के गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और उनकी प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले अधिक से अधिक विकास कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान कुंडा में राजा भैया के यहां आयोजित रामकथा में शामिल होने के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वह 17 तारीख को रामकथा में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम की कथा होती है, वहां हनुमान जी विराजमान रहते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments