अंबेडकर नगर। छठ महापर्व को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के सभी छठ पूजा स्थलों और घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को पर्व के दौरान घाटों पर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से जल सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन पर ध्यान देने को कहा गया है। साथ ही घाटों पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।